
मढ़ौरा। शुक्रवार की संध्या पर बिनटोली-गांधीनगर मईया स्थान परिसर में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के समापन पर रामविवाह सह संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों के आयोजन कमिटी द्वारा सम्मान कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सारण जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण, विशिष्ट अतिथियों में शामिल भानु प्रताप सिंह, नागेंद्र राय, विष्णु गुप्ता, ब्रजकिशोर सिंह उर्फ किशोर जी, राजकिशोर साह राजू, उमेश राय, शंभु महतो, गामा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ कराया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान संकीर्तनकार बिट्टू कुमार तिवारी और मुन्नीलाल सांवरिया ने रामविवाह गीतों पर श्रोताओं को खूब झुमाया।सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन चैता गीत से हुआ।इस मौके पर गणमान्य व्यक्तियों में मुखिया परमात्मा राय,मनोज सिंह, दीपक सिंह के साथ आयोजन समिति के सदस्यों में जगरनाथ प्रसाद, छठिलाल चौरसिया, मुकेश कुमार सिंह,अखिलेश कुमार, रामजीत प्रसाद, अनिल कुमार, बीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार पटेल, विजय कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments