
दैनिक खोज खबर/नगरा।प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को मोहर्रम पर्व परंपरागत श्रद्धा, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया.इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से ताजिया जुलूस निकाले गए,जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।.जुलूस के दौरान “या अली” और “या हुसैन” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जबकि युवाओं ने पारंपरिक अखाड़ा और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया.मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा.नगरा थानाध्यक्ष अभिनन्दन यादव,खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान,बीडीओ अनुभव कुमार सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे.जुलूस मार्गों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी,जिससे पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही.
ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से शांतिपूर्वक निकाला गया और विभिन्न स्थानों पर अकीदतमंदों ने शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन की याद में अपनी अकीदत पेश की.स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मोहर्रम कमेटियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई.प्रशासन की सतर्कता,पुलिस की मुस्तैदी और आम लोगों के सहयोग से पूरे नगरा प्रखंड में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.समाचार प्रेषण तक क्षेत्र के किसी भी हिस्से से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.




Recent Comments