मढ़ौरा(सारण) । नगर क्षेत्र के गढ़देवी चौक के करीब आपसी विवाद को लेकर हुई एक चाकूबाजी की घटना में 18 वर्षीय राहुल राज नामक एक युवक जख्मी हो गया ‌जख्मी को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल मढ़ौरा पहुंचाया गया । जहां उसके उपचार के बाद उसे छपरा रेफर कर दिया गया है । मिली जानकारी के अनुसार युवक परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गढ़देवी चौक स्थित मोर्टन फैक्ट्री के पास किसी काम से गया था। तभी कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई इसी दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में राहुल राज नामक युवक जख्मी हो गया । जख्मी मुबारकपुर निवासी श्रवण कुमार का पुत्र बताया गया है ।घटना को लेकर जख्मी के पिता श्रवण कुमार ने बताया कि पूर्व से एक विवाद चल रहा था जिसको लेकर पहले से सुरक्षा को लेकर पुलिस के विभिन्न वरीय पदाधिकारी को आवेदन भी दिया गया था । मामले को लेकर समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही कराई गई थी ।वहीं घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों में दहशत जैसी स्थिति बन गई और जल्दी-जल्दी दुकानें बंद होने लगी ।