मढौरा(सारण)। मढौरा डाबरा नदी पुल के समीप हरबरनाथ मंदिर के प्रांगण में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ सह मानस कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई .शनिवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली, जो मढ़ौरा हरबरनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर शिल्हौरी शिव मंदिर पोखर से जलभरी के लिए निकली और मुख्य बाजार होकर पुनर्वापसी करते हुए यज्ञ परिसर में कलश स्थापना की गई। विश्व कल्याणार्थ आयोजित यह महायज्ञ 17अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा. स्थानीय बाजार के श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित इस महायज्ञ का संचालन श्रीभोला बाबा द्वारा किया जा रहा है, जिसमें श्रीदेव श्री मानसमणी शास्त्री ( वाराणसी) द्वारा मानस कथा का वाचन किया जायेगा.यज्ञ के प्रारंभ हो जाने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है ।इस मौके पर कलश यात्रा में शामिल ठाकुर अमर सिंह, ब्रज किशोर सिंह, ललन राय, भानु प्रताप सिंह, विष्णु गुप्ता, धीरज सिंह,विश्नाथ राय,मनोज सिंह, भोला सिंह, शंभु महतो व अन्य सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी।