सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर जख्मी, दो की मौत
छपरा : दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव के समीप छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर बाइक सवार तीन युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर जख्मी हो गये.जिनको स्थानीय सीएचसी लाए जाने पर डॉक्टरों में एक को मृत घोषित कर दिया.जबकी दो लोगों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया.जिसमें एक और युवक की मौत इलाज के क्रम में पटना पीएमसीएच में हो गयीं.मृतक में छपरा टाउन थाना क्षेत्र के कचहरी मुहल्ला निवासी राजा बाँसफोर का पुत्र जितेंद्र बाँसफोर और आमी निवासी किशुन सिंह का पुत्र मिठू सिंह बताया जा रहा हैं.वहीं अन्य घायल का इलाज पटना में चल रहा हैं.मिली जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास ट्रैक्टर से सीधी टक्कर बाइक की हो गयीं.जिससे तीन युवक गंभीर जख्मी हो गये.जहां ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया.जोरदार टक्कर की आवाज सुन ग्रामीण पहुंच पुलिस को सुचना दिया.जिससे मौके पर पहुंच पुलिस ने जख्मी बाइक सवार युवकों को स्थानीय सीएचसी अस्पताल पहुंचाया.