एकमा में बीते 40 घण्टे से गुल है बिजली, जेई एसडीओ का पता तक नही
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा नगर पंचायत के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली एक बार फिर रुला रही है। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को ले सारी चीजों को दुरुस्त करने का निर्देश मिलने के बावजूद एकमा में बीते 40 घण्टे से बिजली आपूर्ति ठप है।

एकमा नगर पंचायत के मुख्य बाजार, राहुल नगर आदि स्थानों की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है।
इस सम्बंध में राजीव कुमार उर्फ गप्पू ने बताया कि बीते 40 घण्टे से एकमा में बिजली नही है। बिजली नही रहने के कारण छठ व्रतियों को काफी परेशानी हो रही है।

वही सोनू सोनी ने बताया कि बिजली क्यो नही है इस बारे में जानने के लिए हमलोग पावर सब स्टेशन गए हुवे थे मगर इसे लेकर कोई ठोस जवाब नही दिया गया। कहा गया कि जेई अथवा एसडीओ साहब बताएंगे कि बिजली कब तक आएगी।
एकमा पीएसएस गए युवाओ ने जब जेई व एसडीओ को फोन किया तो उन्होंने फोन नही उठाया।

वैसे बिजली विभाग से जुड़े कर्मियों ने बताया कि एकमा बाजार का केबल जल जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। जल्दी ही इसे ठीक कर लिया जाएगा।

वही इस बारे में जानकारी के लिए जब एकमा पावर सब स्टेशन के जेई को फ़ोन किया गया तो उनका नम्बर बन्द मिला।




Recent Comments