अंतर जिला महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता अमनौर में रविवार 20 जनवरी कों, चार टीमें लेंगी प्रतियोगिता में भाग
अमनौर. स्थानीय हाई स्कूल के खेल मैदान में अंतर जिला महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता रविवार कों होगी.जिसकी तैयारी को आयोजन समिति ने तैयारी पूरी कर ली हैं. स्थानीय हाई स्कूल के खेल मैदान में प्रतियोगिता व सम्मान समारोह की रुपरेखा पर पहलें से तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा और सारण जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण द्वारा फीता काटकर संयुक्त रूप से रविवार 20 जनवरी को पूर्वाह्न में सेमीफाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगी.जहां पर पटना , छपरा , सीवान व गोपालगंज की टीमें सेमीफाइनल मैच खेलेगी.फिर अपराह्न में फाइनल में पहुंची टीम के बीच मुकाबला होगा.तदुपरांत विजेता टीम , उपविजेता टीम एव राष्ट्रीय टीम के सदस्यों को शील्ड, मेडल व पारितोषिक का वितरण सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल और विधान पार्षद इंजीनियर सचिदानन्द राय , बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा किया जाएगा।वहीं फिर विशिष्ट अतिथिगणों को आयोजन समिति अमनौर मीडिया द्वारा सम्मानित किया जाएगा.