छपरा (सारण)। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्योहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 08821/08822 रांची-गोरखपुर-रांची होली विशेष गाड़ी का संचलन छपरा-सीवान रेलखंड होकर 22 मार्च, 2024 शुक्रवार को रांची से तथा 24 मार्च, 2024 रविवार को गोरखपुर से 01 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार व पब्लिसिटी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि 08821 रांची-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 22 मार्च, 2024 शुक्रवार को राँची से 21.45 बजे प्रस्थान कर मूरी जं0 से 22.50 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 23.40 बजे, दूसरे दिन धनबाद जं. से 02.20 बजे, मधुपुर जं. से 04.42 बजे, जसीडीह से 05.10 बजे, झाझा से 06.15 बजे, किऊल से 07.00 बजे, मोकामा से 07.50 बजे, बख्तियारपुर जं. से 08.20 बजे, पटना से 09.15 बजे, पाटलिपुत्र से 09.45 बजे, दिघवारा से 10.30 बजे, छपरा से 11.40 बजे, सीवान से 12.35 बजे तथा देवरिया सदर से 13.32 बजे छूटकर गोरखपुर 16.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 08822 गोरखपुर-राँची होली विशेष गाड़ी 24 मार्च, 2024 रविवार को गोरखपुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 05.57 बजे, सीवान से 06.55 बजे, छपरा से 07.55 बजे, दिघवारा से 08.55 बजे, पाटलिपुत्र से 09.42 बजे, पटना से 10.20 बजे, बख्तियारपुर जं. से 11.07 बजे, मोकामा से 11.40 बजे, किऊल से 12.27 बजे, झाझा से 13.20 बजे, जसीडीह से 14.07 बजे, मधुपुर जं. से 14.35 बजे, धनबाद जं. से 15.40 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 18.10 बजे तथा मूरी जं0 से 19.07 बजे छूटकर राँची 21.25 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, पेन्ट्रीकार का 01 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 17 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
——————–
रेलवे प्रशासन ने छपरा-दुर्ग होली विशेष गाड़ी के संचालन का निर्णय
छपरा (सारण)। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्योहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 08795/08796 दुर्ग-छपरा-दुर्ग होली विशेष गाड़ी का संचलन दुर्ग से 22 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को तथा छपरा से 26 मार्च, 2024 दिन मंगलवार को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
08795 दुर्ग-छपरा होली विषेष गाड़ी 22 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को दुर्ग से 22.20 बजे प्रस्थान कर रायपुर से 23.05 बजे, भाटापारा से 23.55 बजे, दूसरे दिन उस्लापुर से 01.25 बजे, पेन्ड्रा रोड से 02.43 बजे, अनूपपुर 03.25 बजे, शहडोल से 04.08 बजे, उमरिया से 05.06 बजे, कटनी से 07.10 बजे, सतना से 08.25 बजे, मानिकपुर से 10.25 बजे, शंकरगढ़ से 10.47 बजे, प्रयागराज से 12.05 बजे तथा बनारस से 13.50 बजे छूटकर छपरा 18.30 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 08796 छपरा-दुर्ग होली विषेष गाड़ी 26 मार्च, 2024 दिन मंगलवार को छपरा से 19.00 बजे प्रस्थान कर बनारस से 21.40 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज से 00.35 बजे, शंकरगढ़ से 01.17 बजे, मानिकपुर से 02.45 बजे, सतना से 03.55 बजे, कटनी से 05.40 बजे, उमरिया से 07.41 बजे, शहडोल से 08.45 बजे, अनूपपुर से 09.25 बजे, पेन्ड्रा रोड से 10.07 बजे, उस्लापुर से 13.00 बजे, भाटापारा से 13.48 बजे तथा रायपुर से 15.05 बजे छूटकर दुर्ग 16.00 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 14, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।




Recent Comments