बीडीओ ने तरैया के दलित बस्ती में शौचालय निर्माण के लिए किया ग्राम सभा

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :

तरैया पंचायत के दलित बस्ती के वार्ड संख्या 05 में घर-घर शौचालय बनाने के लिए बुधवार को बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।बीडीओ ने बताया कि उक्त स्थल पर 40 घर है।जिसमें लगभग 14 व्यक्ति को ही शौचालय निर्माण के लिए भूमि है बाकी भूमिहीन है।बीडीओ ने बताया कि उन्हें वैकलिपिक भूमि उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया है।बीडीओ ने ग्रामीणों को स्वछता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए शौचालय के महत्व के बारे में बताया।तथा सभी लोगो को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया।बीडीओ ने कहा कि सभी लोग शौचालय का निर्माण करवाये सरकार उसके लिए अनुदान राशि दे रही है।खुले में शौच से मुक्ति पाये और हर घर मे शौचालय बनवाये और शौचालय का उपयोग करें।उक्त मौके पर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप सिंह,जेएसएस कौशल कुमार गुप्ता,स्वछताग्रही अखिलेश सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।