यूरिया के कालाबाजारी से किसान परेशान, प्रशासन अनजान
पानापुर (सारण) : प्रखण्ड उप-प्रमुख राधिका देवी ने ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यूरिया यूरिया की कालाबाजारी पर चिंता व्यक्त की है।उनका कहना है कि आज किसान बाजार से तीन सौ पचास रूपये से लेकर चार सौ रूपये प्रति बोड़ा यूरिया खरीदने पर विवश हैं ।लेकिन प्रशाशनिक स्तर पर विभाग द्वारा किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है ।किसान हाल ही में सुखाड़ से तबाह हुए तथा जैसे तैसे करके गेहूं की खेती की।लेकिन जब उन्हें यूरिया की जरूरत है तो प्रशासन कान में तेल डालकर कुम्भकरणी नींद में सोयी हुई है ।उन्होंने कहा है कि यदि समय रहते यूरिया की व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों को लेकर एक बड़ा आन्दोलन करेंगी ।




Recent Comments