अलाव की चिंगारी से झोपड़ीं जली,हजारों की सम्पत्ति नष्ट
तरैया(19.01.2019):थाना क्षेत्र के बगही हरखपुर गाँव मे शुक्रवार की रात्री अलाव की चिंगारी से मोहन साह का झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया।जिसमें अन्न,वस्त्र एवं दैनिक उपभोग की वस्तुए सहित हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिड़ित ठंढ़ से बचने के लिए झोपड़ीं के बगल में अलाव की व्यवस्था किया हुआ था।रात्री में खाना खाकर सो गया।इसी बीच अलाव की चिंगारी से झोपड़ीं अचानक 01 बजे रात्री को जलने लगा।अग्नि की तेज लपटे देख कर कुछ लोगो के शोर मचाने पर ग्रामीण इकत्रित हुए और आग पर काबू पाया।