पूर्व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दी गयी भावभीनी विदाई, भावुक हुवे बीडीओ
दैनिक खोज खबर डेस्क
एकमा में लंबे समय तक अपनी सेवा दे चुके प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार को भावभीनी विदाई प्रखण्ड कर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने दी।

इस दौरान अपने भावुक संबोधन में पूर्व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि मैंने एकमा के आमजनों की सेवा पुरी ततपरता व तन्मयता के साथ किया। एकमा के लोग काफ़ी अच्छे है। जनप्रतिनिधियों व कर्मियों ने भी मेरा भरपूर सहयोग किया। आपलोग हमेशा याद आएंगे। स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है जो अनवरत तब तक चलती रहती है जब तक हम सेवानिवृत्त नही हो जाते। फिर भी ऐसे में कुछ लोग व कुछ जगहें दिल मे बस जाती हैं। एकमा इनमें से एक है।


इस विदाई समारोह के दौरान
एकमा प्रखण्ड के प्रमुख पति बच्चा सिंह, मुखिया विजय कुमार उपाध्याय, दीपक कुमार, अशोक प्रसाद, संजय कुमार, उमेश कुमार, अजीत दुबे आदि उपस्थित थे।




Recent Comments