डोरीगंज मे नाव से 300 लीटर देशी शराब जप्त -:
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा छपरा पुल के पास गंगा नदी से एक नाव पर ले जा रहे 300 लीटर देशी शराब पुलिस ने जप्त किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे आरा छपरा पुल के पास गंगा नदी से एक नाव पर पॉलीथीन मे पैक कर बोरे मे भड़कर ले जा रहे 300 लीटर देशी शराब जप्त किया गया है साथ ही नाव पर से एक बाइक भी जप्त की गयी है ।
वही मौके से पुलिस को देख धंधेबाज फरार हो गया ।
नाव सहित देशी शराब को जप्त कर लिया गया है और धंधेबाज की पहचान की जा रही है ।