सारण : महिला के साथ छेड़खानी को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज
बनियापुर(सारण)
पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर खेत में गयी महिला के साथ छेड़खानी किये जाने को लेकर दो पक्षो में जम कर मारपीट हो गयी ।जिस में प्रथम पक्ष मेदुका के मीरा देवी ने बताया की लहसुन के खेत से आ रही थी की एकमा थाना क्षेत्र के बस्तपुर निवासी कैलाशपति सिंह मुकुल सिंह सुरेश ठाकुर आदि ने घेरकर जबरदस्ती बेइज्जत करनेबक प्रयास किया तथा गले से सिकड़ी हाथ का कंगन छिन लिए।तथा घर पर ईट पत्थर बाजी किया।वही दूसरे पक्ष के बबन देवी ने अपने प्राथमिकी में बताया है की 4 नवम्वर को मेरे बेटे अविनाश की शादी के बाद जब नई नवेली दुल्हन गृह प्रवेश कर रही थी तो सुरेन्द्र ठाकुर अभिषेक ठाकुर आशुतोष ठाकुर मीरा देवी ने दुल्हन को रोक दलान से भीतर नही जाने दे रहे थे जिसका विरोध करने पर गाली गलौज मारपीट करने लगे तथा बन्दूक के बट से मारपीट कर परिवार वाले सहित दुल्हन को भी जख्मी कर 20 हजार नगदी रूपये छीन ली ।दोनो पक्षो के तरफ से अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।




Recent Comments