◆आगलगी में पांच बकरियां जल मरी, एक भैंस झुलसी

परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली. थाना क्षेत्र मे बलहु टोका टाड़ी गांव में सोमवार की रात्रि आचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया. विकराल आग ने दलित बस्ती की तीन झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया. यह देख बस्ती के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया. इस आगलगी में मोतीलाल बीन की झोपड़ी में रखा नगदी सात हजार रुपये, अनाज, पकड़ा आदि जलकर राख हो गया. वहीं राधेश्याम की एक झोपड़ी व पंच बकरी जल मरी. आगलगी में 5700 रुपया भी जलकर राख हो गया. इसी तरह सोनिया कुंवर की झोपड़ी में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है.
——————