मढ़ौरा के मुस्लिमों ने दिया संदेश, अपने अपने घरों में करे शबे बरात का एहतमाम

मढौरा,सारण ।
कोरोना को लेकर चल रहे लॉक डाउन में स्थानीय मुस्लिम जमात के लोग लोगों से इसका पालन करने व संदेश देने का पहल कतना शुरु कर दिया है । मढ़ौरा मस्जिद के इमाम हसनैन राजा और समाजसेवी फजलु रहमान सहीत अन्य बुद्धिजीवि लोग यह संदेश प्रसारित कत रहे है की कोरोना से सुरक्षा जरुरी है ।

इस वजह से शबे बरात का एहतमाम अपने अपने धरों में करें। कही महफिले मिलाद का एहतमाम नही करें। वल्कि हुकूमत व प्रशासन के आदेश का पालन करें मुहलिक मर्ज (करोना वायरस) से देश को बचाने अपना सहयोग दे। इसी में हमारी और आप की कामयाबी है। अपने खुशी से जयादा आपने दुखी पड़ोसियों और अनाथ बच्चों का खयाल करना हम सब कि जिम्मेवारी हैं । अगर मुश्किल में पड़े लोग मुस्कुरा देंगे तो, रब की रहमत हम पर मुस्कुरा उठेगीं। जो जीवन अपने लिए जीये जाये वह कोई जिना है । जिना तो वह है जो दूसरों के लिए जीये । लिहाजा करोना से हर एक हिन्दुस्तानी नागरिक को बचाना हमारी आप जिम्मेदारी बनती है। इस लिए आप हजरात 9 अप्रैल जुम्मेरात को अपने अपने धरों में इबादत करें और अजीम रात में पाक परवर दिगार से दुआ करें के पुरी दुनिया सें करोना का खातमा (खत्म) फरमायें ।




Recent Comments