
दिघवारा(सारण)।तीर्थ यात्रा कर देवघर से वापस सीवान जिले के महेन्द्र नाथ मंदिर जाने के क्रम में कावरिया से भरी एक बस दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के सामने रेलवे के अंडर पास से टकरा गई जिससे बस के छत पर सवार एक कावरिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक कावरिया धायल हो गए।मृतक कावरिया पश्चिमी चंपारण जिले के मितहा थाने के हथुआवा गांव निवासी 48 वर्षीय ध्रुव पाण्डेय बताया जाता है जबकि घायलो में कुशीनगर थाने के कोकिल पट्टी गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक उपाध्याय एवं इनका 8 वर्षीय पुत्र वरूण कुमार वहीं बेतिया थाने के योगा पट्टी गांव निवासी 50 वर्षीय रामनाथ शुक्ला,कुशीनगर विशनपुरा के 22 वर्षीय सुजीत कुमार तथा कुशीनगर बैकुण्ठपुर के 22 वर्षीय अमीत कुमार बताया जाता है ।सभी घायलो का उपचार सीएचसी दिघवारा में किया गया तथा मृतक का पंचनामा बनाकर कावरियो को सुपुर्द किया गया ।घटना के संबंध में बताया जाता है सभी कावरिया कुशीनगर व पश्चिमी चंपारण जिले के विभिन्न गावों के रहने वाले हैं जो कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में बाबा देवघर जाते है इसी क्रम में सभी ने बस रिजर्व कर देवघर बाबा पर जलाभिषेक कर बासुकी नाथ भी और वहां भी बाबा पर जलाभिषेक कर सीवान जिले सीसवन प्रखंड स्थित महेन्द्र नाथ मंदिर जाने के क्रम में दिघवारा मेन रोड से न जाकर निर्माणाधीन फोर सङक पर लिया जहां सैदपुर गांव के निकट रेलवे के अंडर पास से जा टकराई जिससे घटना घटित हुई । घटना सोमवार अहले सुबह तीन बजे सुबह की बताई जाती है।घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलो को अस्पताल पहुंचाया ।




Recent Comments