तरैया। 29.02.2020
प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयो में विगत 17 फरवरी से ताले लटके हुए है।सरकार द्वारा अब तक कोई सार्थक पहल नहीं होने के कारण शिक्षक अपनी मांगों से समर्थन में 13वे दिन भी सीआरसी में धरने पर बैठे है। जिससे विद्यालयो में पठन-पाठन पूर्ण रूप से बन्द है।जिसमें सभी विद्यालयो के शिक्षक तालाबन्दी कर प्रतिदिन सीआरसी तरैया में धरने पर बैठ सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे है और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी बात प्रस्तुत कर रहे है।हड़ताल का समर्थन स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कर रहे है। वही स्थानीय विधायक मुंद्रिका प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षकों को जब तक सरकार समान काम,समान वेतन नहीं देगी तब तक हम हड़ताली शिक्षकों के साथ हैं।उक्त मौके पर शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक सत्येन्द्र सिंह, महेश्वर सिंह, रंजीत सिंह, मुन्ना प्रसाद, सर्वजीत सिंह,अवधेश कुमार सिंह, अनिल यादव,ओमप्रकाश गुप्ता,हरेंद्र नट,शेखर सिंह,पवन सिंह,शत्रुध्न प्रसाद, शिक्षिका प्रेमलता,आशा कुमारी,अंजली कुमारी,टिंकू कुमारी व अन्य मौजूद थे।