
मढ़ौरा ।
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा हथिसार स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय शारदा राय के टोला में नवप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का वितरण समारोह का आयोजन किया गया । 85 शिक्षको के बीच सेवा पुस्तिका का वितरण परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर बहादुर सिंह ने किया । जिला अध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को वेब पोर्टल पर प्रमाण पत्र डालने में जो समस्या उत्पन्न हो रही है उसे सरकार अविलंब दूर करें । समस्या का समाधान नही होने पर शिक्षक संघ आंदोलन पर मजबूर हो जाएगा । उन्होने कहा कि शिक्षक एक बार नहीं कई बार अपना शैक्षणिक और गैरशैक्षणिक प्रमाण पत्र विभाग को देने का काम किया है। प्रमाण पत्र लोड करने में कठिनाई कमजोर सॉफ्टवेयर होने के कारण उत्पन्न हुई है । ऐसे में इस तरह की समस्या का समाधान अभिलंब किया जाए । कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में संजय यादव, विनोद यादव, सूर्यदेव सिंह, इंद्रजीत कुमार महतो, पंकज कुमार गुप्ता, फिरोज अंसारी, अविनाश कुमार, राजकुमार राय, सुभाष कुमार, ब्लू सिंह, हरेंद्र राय, ललन सिंह, आदि शिक्षक शामिल थे । शिक्षक नेता सूर्यदेव सिंह ने सभी आगुंतक अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया ।




Recent Comments