विद्या भारती की प्रकल्प ” कन्या भारती ” की तीन दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला सीवान में शुभारंभ

🔺सिवान : अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान ” विद्या भारती ” की बिहार इकाई लोक शिक्षा समिति, बिहार के तत्वावधान में उत्तर बिहार प्रांत के विभिन्न सरस्वती शिशु / विद्या मंदिरों में पढ़ने वाली बहनों के
सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित प्रकल्प “कन्या भारती ” की तीन दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला गुरुवार को सीवान शहर के माधव नगर स्थित महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में बिहार प्रांत के विभिन्न विद्यालयों की दो सौ बहनों की सहभागिता के साथ शुभारंभ हुआ ।

कार्यशाला का शुभारंभ लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव नकुल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर कन्या भारती की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुश्री प्रमिला शर्मा की भी गरिमामयी उपास्थिति रही।
इस मौके पर अपने उद्बोधन में प्रदेश सचिव श्री शर्मा ने कन्या भारती की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए, बहनों से इस कार्यशाला का उपयोग अपने सर्वांगीण विकास हेतु करने का आह्वान किया। कार्यशाला में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होना है। उद्घाटन सत्र में उपस्थित अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या शर्मिला कुमारी ने किया । इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री कौशलेंद्र प्रताप, कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, अंजली पांडेय, प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्र, श्री अशोक कुमार सिंह सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
——-
रिपोर्ट : नवीन सिंह परमार