परसौना के सड़क दुर्घटना में मृत युवकों के परिजनों से मिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया संवेदना

परसा (सारण) : प्रखंड के परसौना में दो दिन पहले हुए सड़क दुर्घटना में हुए दो नौजवानों की मृत्यु हो गयी थी ज्ञात हो कि पिता स्व. सतनारायण साह के मृतक पुत्र अनिल कुमार साह अपने छोटे भाई के अवधेश साह के बारात में शामिल होने अपने दोस्त अनिल कुमार साह पिता रामानंद साह के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे उसी समय ये घटना घटी !पूर्व मंडल अध्यक्ष परसा डॉ0 सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों एक नाम के भी थे और दोनों आपस मे बहुत अच्छे दोस्त थे !इस घटना की जनकारी मिलते ही छपरा सांसद राजीवप्रताप रूढ़ि ने भारतीय जनता पार्टी की एक टीम पीड़ित परिवार से मिलने के लिये भेजा इस टीम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष डॉ0 अजित राय, मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा,रामानंद सिंह,महामंत्री संतोष सिंह शामिल थे !माननीय सांसद श्री रूढ़ि ने टेलीफोन से पीड़ित के परिजन से बात कर् पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हर तरह की मदद करने की बात कही ! प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने कहा कि ये घटना हृदय विदारक है और रूढ़ि जी के निर्देश पर बी0डी0 ओ0 को अबिलम्ब सहायता दिलाने का निर्देश दिया गया है ! इस अवसर पर मुखिया डॉ0 सबिता कुमारी,अमित कुमार(समाजसेवी),लालबाबू साह, कृष्णा साह, श्यामबाबू साह, ने कहा कि श्री रूढ़ि इस तरह के कार्यो में हमेशा से अपनी नजर बनाए रखते है और खुद जानकरिया लेते रहते हैं !




Recent Comments