फाइल फोटो : बिरेंद्र यादव

दैनिक खोज खबर/रसूलपुर (एकमा)। सारण जिले के वरीय पत्रकार एकमा के राजापुर निवासी वीरेन्द्र कुमार यादव की असामयिक मौत पर जिलेभर में शोक की लहर है. उनकी मौत इलाज के क्रम में सोमवार की दोपहर आईजीएमएस पटना में हो गई थी. विगत शुक्रवार को उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया वहां इलाज के क्रम में हीं उनकी मौत हो गई. उनकी मौत पर राजनैतिक व कई समाजिक संगठनों समेत पत्रकारों सहित अन्य लोगों ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है. उनके निधन पर एकमा बस स्टैंड स्थित अंकित होम डेकोर में समाजसेवी योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया श्री शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का कर्तव्यनिष्ठ व सच्चा सिपाही बताया साथ हीं उन्हें श्रद्धांजलि दी. मांझी विधायक सत्येंद्र यादव, एकमा विधायक श्रीकांत यादव,पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह डाॅ. सत्यदेव प्रसाद यादव, डाॅ अमित तिवारी, जिला पार्षद अनिल कुमार सिंह,भीम सिंह, प्रकाश सिंह पुन्नु, मुखिया अखिलेश ईशनाथ यादव,प्रमुख पति बच्चा सिंह, शिक्षक राजेंद्र सिंह,प्रो शैलेश राय,प्रो अजय सिंह, ब्यास सिंह,कृष्ण मोहन प्रसाद,जितेंद्र सिंह,नवनीत प्रसाद, प्रो तारकेश्वर तिवारी,अरुण शर्मा,कृष्ण कुमार,सरपंच प्रतिनिधि विकास कुमार,प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सहित अन्य लोगों ने उनकी मौत पर गहरा शोक जताया. वहीं वीरेंद्र यादव के निधन पर जिलेभर में शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर पत्रकार देवेन्द्र कुमार सिंह, कमल सिंह सेंगर,सुनील पंडित, मोतीचंद प्रसाद, विनीत कुमार, रामेश्वर गोप, संजय कुमार सिंह, देवकुमार शर्मा, अमित सिंह, निपुन सिंह, नागेन्द्र राय,संजीत अकेला आदि उपस्थित थे. उनका अंतिम संस्कार मांझी के डूमाईगढ़ घाट पर संपन्न होगा.