शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा नोनिया टोला गांव निवासी विनोद महतो को स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात शराब पीकर हंगामा करते गंडक नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। वहीं शराब पीकर हंगामा कर रहे पचपकड़िया निवासी वीरेंद्र प्रसाद को भी पकड़ी बाजार
से गिरफ्तार कर लिया। वह नशे की हालत में चाकू दिखा रहा था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों का मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
—–




Recent Comments