अलग अलग गाँव में हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल
परसा(सारण):थाना क्षेत्र के अलग अलग गाँव में हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुआ।जिसमे थाना क्षेत्र के चाँदपुरा गाँव में आपसी विवाद में दो लोग पूरी तरह से घायल हो गया।घायलो में प्रभात सिंह का पुत्र सुमन सिंह तथा रामधनी सिंह का पुत्र राजेश्वर सिंह बताया गया है।वही थाना क्षेत्र के माड़र में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में छः लोग बुरी तरह से घायल हो गया।घायलो में मुहर्रम मिया मो चाँद मो युनुस तैमुन निशा सुकांत अली दिल मोहम्मद तथा मोहम्मद वकील शामिल है।सभी घायलो का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।