
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बी.एस.एच.पी. ग्रामीण गैस वितरक परसा ने दर्जनों गरीब महिलाओं को निःशुल्क बांटे गैस कनेक्शन
#दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा(सारण):प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बी.एस.एच.पी ग्रामीण गैस वितरक परसा के प्रांगण में नगर पंचायत परसा बाजार मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में दर्जनों गरीब महिलाओं के बीच निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह अनिल कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष श्री निरंजन शर्मा जिला मंत्री श्री बलिराम तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 अगस्त से सभी लोगो को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जायेगा।कार्यक्रम का संचालन परसा पश्चिम मंडल अध्यक्ष तुफान कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में ब्यवस्थापक विनोद दास संचालक अजित कुमार परसा नगर पंचायत भाजपा उपाध्यक्ष चंदन सिंह महामंत्री शैलेश कुमार गिरी एवम् भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण शामिल हुए।




Recent Comments