सामान काम के लिये सामान वेतन लागू होने तक जारी रहेगी लड़ाई-समरेंद्र बहादुर
#रिपोर्ट :दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा(सारण):समान काम के बदले सामान वेतन को लेकर न्यायलय में चल रही मुकदमो में सहयोग प्रदान करने के उदेशय से परसा परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश राय के नेतृत्व में 51 हजार एक रूपये की सहयोग राशि जिला अध्यक्ष समरेंद्र सिंह को प्रदान किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष समरेंद्र सिंह ने कहा कि नियोजित शिक्षको को सामान काम के लिए सामान वेतन की मांग को लेकर सरकार के विरोध में चल रही न्यायलय में चल रही मुकदमा को आगे बढ़ाने के उदेशय से परसा प्रखंड के शिक्षको द्वारा सहयोग राशि प्रदान किया गया।जो एक सराहनीय पहल है।जब तक सरकार नियोजित शिक्षको का सामान वेतन नियम लागु नही कर देता तब तक शिक्षको की लड़ाई जरी रहेगा।इसके लिए जिले के तमाम शिक्षको से एक जुट होकर लड़ाई लड़ने की अपील किया।जिलाध्यक्ष ने शिक्षको प्रति अभार प्रकट किया।वही प्रखंड अध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि शिक्षको की हक की लड़ाई के लिए परसा के शिक्षक संघ के साथ हर मोड़ पर खड़ा है।प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जब तक सामान वेतन लागु नही होगा।तब तक लड़ाई जरी रहेगा।मौके पर प्रखंड सचिव ललन प्रसाद यादव संजीव कुमार सिंह अजय सिंह बादल शर्मा राकेश सिंह सुरेश सिंह विजय कुमार राय संजय कुमार आदि शिक्षक शामिल थे।





Recent Comments