मांझी(सारण): कृषि विज्ञान केन्द्र में मांझी के परिसर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बुधवार को जैविक व मशरूम उत्पादकों का 200 घंटे का प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि लोक शिकायत निवारण सारण के अपर समाहर्ता रवींद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। समन्यवयक व कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रधान डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वावलंबी व आर्थिक दृष्टि से मजबूत व समृद्ध बनाना है। इस प्रशिक्षण में सारण जिले के सभी पंचायतों से 20-20 की संख्या में प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। डॉ. सिंह ने प्रशिक्षुओं को आज के परिवेश में जैविक खेती व मशरूम उत्पादन के महत्व व लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं इसके लिए युवा किसानों को प्रोत्साहित किया।