
32 कार्टून अबैध अंग्रेजी शराब के साथ बोलेरो जप्त,चालक फरार
मांझी(सारण) : मांझी पुलिस से अबैध शराब के साथ एक बोलोरे गाड़ी को जब्त कर ली. जब्त गाड़ी में 32 कार्टून अंग्रेजी शराब लदा हुआ था. थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब के तस्कर बोलेरो गाड़ी से शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहे है.सूचना पर बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग लगया गया. मोड़ पर पुलिस जांच देखकर शराब तस्कर गाड़ी लेकर भागने लगे. पुलिस कर्मियों ने कुछ ही दूर पर गाड़ी को पकड़ लिया. लेकिन चालक तथा शराब के तस्कर भाग निकले. जब्त शराब की मात्रा 310 लीटर बताई जाती है. इस मामले ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.




Recent Comments