राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया : कर्तव्यनिष्ठ सच्ची लगन सेवा भावना से जनता की सेवा करना पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए नौकरी में हमेशा सकारात्मक सोच रख कर जनता में लोकप्रियता बनाए रखना पुलिस विभाग का लक्ष्य होना चाहिए उक्त बातें मंगलवार को सदर डीएसपी पंकज रावत ने थाना अध्यक्ष के कक्ष में थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक चंद्र किशोर तिवारी के अवर निरीक्षक में प्रमोशन होने पर स्टार लगाते हुए कहा थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि श्री तिवारी 1987 में पुलिस विभाग में योगदान दिया था हाजीपुर में 3 वर्ष मुंशी के पद पर रहने के बाद सहायक अवर निरीक्षक में प्रमोशन हुआ थाना में कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनता के बीच लोकप्रियता बनाए रखा जो मझौलिया थाना के लिए गौरव की बात है वहीं श्री तिवारी ने प्रमोशन का स्टार लगने पर कहां की थाना अध्यक्ष श्री गुप्ता के द्वारा थाना परिवार को जो मान सम्मान मिला है वह थाना अधिकारियों के लिए गौरव की बात है इस मौके पार थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान मंडल पुलिस उपाधीक्षक
ने किया कांडों का समीक्षा
थाना के विभिन्न कांडों के अभिलेखों का समीक्षा बारी बारी से करते हुए कांड के अनुसंधानकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया उन्होंने बताया कि न्यायालय में समय पर डायरी प्रस्तुत करें। लंबित कांडों का निष्पादन समय पर पूरा करें ।वही जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनके द्वारा दिए गए आवेदनों की जांच निष्पक्षता के साथ करें। कई कांडों में अनुसंधानकर्ताओं द्वारा लापरवाही बरतने पर अंतिम चेतावनी देते हुए कांडों का निष्पादन करने की दिशा निर्देश दियावहीं थाना में बिचौलियों के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी श्री रावत ने थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता को अस्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल में थाना में बार बार बिना काम के बार बार आने वाले एवं बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखते हुए उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही करें इस मौके पर थाना केसब इंस्पेक्टर सुजीत दास ,हरी लाल यादव सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, विपिन कुमार शुक्ला व राजेश कुमार समेत थाना का अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे ।





Recent Comments