
मांझी(सारण)। मांझी के बलिया मोड़ पर संचालित निःशुल्क भोजनालय में उमड़ रही है प्रवासियों की भारी भीड़। लिट्टी चोखा पूड़ी सब्जी छोला चावल खिचड़ी आदि खाकर प्रवासियों को भूख प्यास से मिल रही है राहत। भोजनालय के संचालकों द्वारा प्रतिदिन अहले सुबह चना गुड़ चूड़ा गुड़ और बिस्किट नमकीन से प्रवासियों को नाश्ता कराया जाता है। स्थानीय युवकों द्वारा देर रात्रि तक भोजन के पैकेट देकर प्रवासियों की परेशानियां कम करने की कोशिश की जाती हैं। अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा स्थानीय दुकानदारों व समाजसेवियों के सहयोग से पिछले बारह दिनों से यह अभियान अनवरत चलाया जा रहा है। इस दौरान लॉक डाउन का समुचित एहतियात भी बरती जा रही है। खाना खाकर आराम करने के बाद प्रवासी मजदूर सरकारी स्तर पर संचालित बसों से छपरा के लिए विदा किये जाते हैं। संचालकों ने बताया कि यह अभियान पूरे लॉक डाउन की अवधि तक जारी रहेगा।




Recent Comments