बेतिया – गौनाहा:– *सहोदरा थाना व उत्पाद के संयुक्त छापेमारी में एक कारोबारी गिरफ़्तार गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार:-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र में शराब एवं शराबीयों के विरुद्ध सहोदरा थाना व उत्पाद के संयुक्त अभियान के दौरान एक शराब कारोबारी को गिरफ़्तार किया गया है वही लगभग एक सौ पचास लिटर कच्ची शराब पास को विनष्ट किया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया सहोदरा पुलिस व उत्पाद के साथ थाना क्षेत्र के सहोदरा गांव से घर में रखे दस लीटर शराब के साथ कन्हैया गिरी वही स्व. शाहमहमद की पत्नी के घर से दो सौ लीटर कच्ची शराब पास व पंद्रह लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । वही कच्ची शराब को मौके पर विनष्ट कर दिया गया है । पकडे गये कारोबारी के बिरूद्ध कानून कारवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है ।