मांझी। शुक्रवार को मांझी के प्रसिद्ध रामघाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुंदर कांड के सस्वर पाठ का आनंद उठाया। इससे पहले आचार्य रंजन शर्मा तथा कंचन पाण्डेय ने विधिवत हवन पूजन से कार्यक्रम का श्री गणेश किया। पूर्णाहुति के उपरांत गायक रामेश्वर गोप दिवाकर सिंह तथा वरुण कुमार उर्फ लाल बाबा ने सोहर भजन तथा निर्गुण आदि प्रस्तुत किया। समारोह स्थल पर सारण एमएलसी।निकाय। पद के संभावित प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने केक काट कर अपना 33 वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने दर्जनों गणमान्य लोगों के अलावा साधु संतों व गायक मंडली के कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर जदयू नेता सुनील सिंह भाजपा नेता सुजित पूरी भरत सिंह जयप्रकाश सिंह।पूर्व मुखिया। कृष्णा सिंह पहलवान अरविंद सिंह तथा जवाहर प्रसाद श्रीवास्तव सहित अनेक लोग मौजूद थे। संचालन संत रामप्रिय दास ने किया।

जाको राखे साइयाँ मार सके न कोय :

मांझी के राम घाट पर धार्मिक अनुष्ठान के शुरू होने से पूर्व अनुष्ठान हेतु बने पंडाल में अचानक विद्युत प्रवाहित होने लगा। तथा तैयारी में जोरशोर से लगे आयोजक संत रामप्रिय दास का पंडाल की पाइप से स्पर्श हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तत्क्षण विद्युत का कनेक्शन हटा दिया तब तक संत जी बेहोश होकर गिर पड़े। आनन फानन में डॉक्टर को बुलाया गया तथा इलाज हुआ। लोगों ने कहा कि ईश्वर की असीम कृपा से बड़ी अनहोनी होते होते टल गई।