27 जून को दिव्यांग जनों से होगी ई-संवाद

• चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए करेंगे जागरुक
• राज्य निःषक्तता आयुक्त का निर्देष, मनेगा ई-समारोह

छपरा।
राज्य निःशक्तता आयुक्त डॉ. शिवाजी कुमार के द्वारा बताया गया है कि बहुदिव्यांगता के बावजूद कला स्नातक की उपाधि पाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता हेलेन केलर की जयंती 27 जून के अवसर पर राज्य के दिव्यांगजन एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ ई-संवाद का आयोजन किया जाएगा।इस संवाद में दिव्यांगों को आने वाले चुनाव में शत-प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भी जागरुक किया जाएगा। इसको लेकर आयुक्त ने दिव्यांगों से संबंधित विभाग, संस्थाओं व अधिकारियों को पत्र लखा है। राज्य निःषक्तता आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार ने बताया कि हेलर केलर की जयंती पर इस वर्चुअल ई-जन-जागरुकता कार्यक्रम होगा। इसमें 21 प्रकार के दिव्यांगों के साथ सोशल मिडिया के माध्यम से ई-संवाद कर जागरुकता फैलाना है। कानूनी अभिभावकगण सरकार के अधिकारीगण, पुनर्वास विषेषज्ञ, सिविल सोसाइटी व सभी गांव, पंचायत, प्रखंड, सबडिविजन, जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर गठित डीपीओ (दिव्यांगजन) सभी दिव्यांगों को जोड़कर ई-संवाद करेंगे। बताऐंगे कि दिव्यांगों के लिए सरल, सुगम व समावेशी मतदान की व्यवस्था की गई है। एक बेहतर नागरिक का फर्ज निभाते हुए सभी दिव्यांगजन अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करेंगे।