बेतिया – नौतन:– अपने कार्यो पर ध्यान दे प्रधान सहायक प्रमुख व सदस्यो ने खोला मोर्चा 

मामला आंगनबाड़ी मे अबैध  उगाही का । 
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन ( प.चं) बिहार —
नौतन — बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रधान सहायक त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी के द्वारा अबैध उगाही व प्रमुख, उपप्रमुख सहित सदस्यो के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने के बिरूद्ध सदस्यो ने मोर्चा खोल दिया है ।प्रमुख जोबैदा खातुन के नेतृत्व मे प्रधान सहायक के स्थानांतरण को लेकर जिलाधिकारी को एक ग्यापन सौपा गया है।प्रमुख ने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से तेरह सौ रूपया क्रय पंजी के साथ वसूल किया जाता है।मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की बहाली हेतु बने लिस्ट मे मनमानी की गई है  जिसमे नियम को ताक पर रखकर पैसे की उगाही की गई है ।प्रधान सहायक उच्च पहूच की धौस जमा सदस्यो को डराया धमकाया जाता है जबकि उपप्रमुख सरोज देवी ने कहा कि प्रधान सहायक कार्यालय समय पर नही आते है साथ ही पंचायत समिति के बैठक मे लिये गये निर्णय के बावजूद प्रधान सहायक का तबादला नही किया गया जिससे सदस्यो मे रोष कायम है । आक्रोशित सदस्य नेकमहम्द अंसारी  इंद्रासन महतो नंदलाल यादव मधु देवी मनोरमा देवी हिरा देवी शोभा देवी मुनीलाल प्रसाद शिवदुलारी देवी विनोद प्रसाद सहित बाईस सदस्यो ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर प्रधान सहायक का अविलंब तबादले की मा किया है।अगर एक सप्ताह के भीतर तबादला नही हुआ तो सदस्य सङक पर उतरकर चरणबद्ध  आन्दोलन करने को उतारू हो जाऐगे ।इस संबंध मे प्रधान सहायक स्री त्रिपाठी ने बताया कि वह समय पर कार्यालय  आते है मेरे द्वारा किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार नही किया गया है और ना ही किसी प्रकार की  उगाही की जाती है सभी आरोप बेबुनियाद है ।