छपरा/ तरैया

प्रखंड प्रखंड मुख्यालय परिसर में जदयू के प्रदेश सचिव के प्रयास से तरैया गांव निवासी मृतक पप्पू सिंह कुशवाहा के पत्नी रीता देवी को आपदा विभाग के द्वारा चार लाख का चेक दिया गया।मालूम हो कि पप्पू कुशवाहा का मृत्यु 10 मार्च 2020 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी।जिसमें मृतक के परिजन को प्रखंड अंचल कार्यालय में जदयू प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह के पहल पर चार लाख का चेक तरैया सीओ विरेन्द्र मोहन एवं बीडीओ राकेश कुमार सिंह एवं प्रदेश सचिव के उपस्थित में मृतक के पत्नी रीता देवी को चेक दिया गया। उक्त मौके पर डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह बिक्कू,राजकुमार सिंह कुशवाहा,अमरनाथ सिंह,गणेश रजक,चनेश्वर राम,नीरज सिंह सूरजभान सिंह,गोबिंद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।