
छपरा/ तरैया
थाना क्षेत्र के मँझोपुर नहर पुल पर एक मिर्चा लदा अनियंत्रित पिकअप नहर में पलट गया।जिसमें ड्राइवर और उपचालक बाल-बाल बच गए।ग्रामीणों के सहयोग से ड्राइवर और उपचालक को बाहर निकाला गया।उक्त पिकअप हाजीपुर मंडी से मिर्चा लेकर लखनौरा मंडी में जा रहा था कि मँझोपुर नहर में जा घुसा।मँझोपुर नहर के पास रास्ता संक्रिन होने एवं नहर पर पुल के रेलिंग नही होने से कई बार घटना घट चुका है।ज्ञातब्य हो कि छपरा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के प्रयास से उक्त गंडक नहर पर पुल बनाने की स्वीकृति मिल गई है लेकिन बरसात होने के कारण पुल बनाने के लिए काम शुरू नही हो सका।




Recent Comments