जमीन की खुदाई कर 26 लीटर देशी शराब बरामद

रिपोर्ट:परवेज अख्तर/सिवान,भगवानपुर हाट(सिवान) :थाना क्षेत्र के मीरजुमला गांव में रविवार की रात स्थानीय पुलिस नेएक खेत में खोदाई कर 26 लीटर देशी शराब बरामद किया।

थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि बरामद शराब किस

धंधेबाज द्वारा जमीन में गाड़ कर रखा

गया था तथा जमीन किसकी है पता की

जा रही है। उन्होंने बताया कि गुप्त

सूचना मिली कि उक्त स्थल पर बड़े पैमाने पर जमीन

के अंदर शराब छुपा कर रखा

गया है। सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई।

वहां से 26 लीटर शराब बरामद

किया गया है। इस मामले में अज्ञात के

विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।