
तरैया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का इवेंट शो में झूमे श्रोता
तरैया (सारण) 04.03.19:
प्रखंड के रामबाग घंटी बाबा मंदिर के दरबार में भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह का इवेंट सह प्रोफेशनल शो के दौरान रविवार की रात्री दर्शकों ने जमकर लुफ्त उठाया।वाईपीएल संयोजक सुधीर सिंह ने पवन सिंह को शॉल से सम्मानित किया।और सभा को संबोधित करते हुये भोजपुरी से अश्लीलता समाप्त करने की अपील भोजपुरी कलाकारों और दर्शकों से किया।मंच पर पवन सिंह को देखने के लिए दर्शकों ने बांस बल्ले की घेरा बंदी को तोड़ते हुए मंच तक पहूंच गये। जिससे कुछ क्षण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आयोजक समिति व सुरक्षाकर्मी दर्शकों के भीड़ को नियंत्रित करने मे असफल रहे।पवन सिंह ने भक्ति गीतों से अपनी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विंग कमांडर अभिनन्दन बर्तमान पर एक गीत प्रस्तुत किया।देश में अभिनन्दन का अभिनन्दन है…….।जिसे सुन सभी स्रोता देश भक्ति में डूब गये।कार्यक्रम शुरू होने के चार घंटे पहले से ही पवन सिंह को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।स्टार के आते ही उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गयी।फिर कार्यक्रम में पवन सिंह के मधुर गीतों पर घंटो श्रोता झूमते रहे।मंच का संचालन देवकुमार सिंह ने किया।




Recent Comments