सारण, छपरा 14 मार्च : निर्वाची पदाधिकारी, 03-सारण स्नातक/ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सह आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा के द्वारा बताया गया कि आज नाम निर्देशन पत्र के संवीक्षा में वी.ई.पी. पार्टी के प्रत्याशी समरेंद्र बहादुर सिंह एवं निर्दलीय प्रत्याशी रजनीश कुमार सिंह का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया है। जबकि शिक्षक निर्वाचन हेतु हुए संविक्षा में सभी
प्रत्याशी का नामांकन पत्र सही पाया गया। 16 मार्च 2023 तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकती है। उप निदेशक (क्षेत्र) सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग सारण प्रमंडल, छपरा।