सारण :22 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए जेपीयु टीम को कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छपरा: दिनांक 10 -01-2018
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के द्वारा गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में
(12 से 16 जनवरी )तक आयोजित 22 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय की 9 सदस्य टीम को कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह कुलसचिव सैयदराजा, प्रतिकुलपति प्रोफेसर एके ०जा० एनएसएस समन्वयक प्रोफेसर हरिश्चंद्र यादव ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस अवसर पर कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी युवा महोत्सव में अपने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन कर अपने विश्वविद्यालय एवम राज्य का नाम रोशन करें ,एंव सभी को शुभकामनाएं दी ।टीम में
दलनायक के रूप में जेडे इस्लामिया कॉलेज सिवान की डॉ मधुबाला कुमारी एवं स्वयंसेवकों में जगदम कॉलेज से कुमारी अनीषा, रोशनी रौशन, जे पी एम कॉलेज से ममता कुमारी, रिया सागर राजेंद्र कॉलेज से आलोक कुमार ,आदित्य कुमार लोक महाविद्यालय अमित कुमार HR कॉलेज अमनौर से बसंत कुमार शामिल है इस अवसर पर प्रोफेसर सुधा वाला प्रोफेसर उमाशंकर यादव प्रोफेसर एन सिंह प्रोफेसर अरविंद उदय विवेक कुमार ,शत्रुघन ,रंजीत कुमार ,प्रिंस कुमार, आदि उपस्थित थे।।।





Recent Comments