बेतिया – गौनाहा:– *ना दहेज लेंगे ना देंगे महिलाओं ने ली शपथ*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड अंतर्गत माधोपुर पंचायत अंतर्गत मौजे माधोपुर मुसहर टोली में महिलाओं ने शपथ ली कि ना हम दहेज लेंगे ना देंगे ना बाल विवाह करेंगे ।
प्रखंड के माधोपुर पंचायत के मौजे माधोपुर मुसहर जाति के परिवार की महिलाओं में खुशी की लहर देखी गई । सोनी देवी का कहना है कि सुबे के मुखिया नीतीश कुमार के द्वारा जो शराब बंद किया गया उससे हमारे परिवार को जीने का नया तरीका देखने को मिली है । आज हमारे बच्चे पढ़ने जाते हैं अच्छा भोजन करते हैं । क्योंकि जो पैसे शराब में खर्च हमारे घरवाले कर देते थे । वह अब परिवार पर खर्च हो रहे हैं वही शराब पीकर मेरे परिवार के सदस्य आते थे तो हमें मारते पीटते थे बच्चों को मारते थे कभी कभी हमें घर से निकाल देते थे । मगर आजकल ऐसा नहीं होता है नीतीश जी से कहना है कि जिस तरह शराब बंद किया गया है यह सदा के लिए बंद रहे तो हम छोटे जाती के लोग उन्हें धन्यवाद देंगे । वही मु. रजिया देवी का कहना है कि जिस तरह शराब बंद की गई है उसी तरह कड़ी कानून बनाकर बाल विवाह व दहेज प्रथा पर रोक लगाई जाए ताकि हम गरीब के बच्चियों का भी शादी अच्छे घरों में हो पाये । वही कम उम्र में बच्चियों की शादी हो जाने के बाद बच्चियां अस्वस्थ हो जाती है । इसके लिए हम सब संकल्प लिए हैं कि कम उम्र में बच्चियों की शादी नहीं होने देंगे ।
वही मुन्नी देवी, बिंदा देवी, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी, रीता देवी, सरिता देवी, बच्ची देवी, शोभा देवी आदि दर्जनों महिलाओं ने नीतीश कुमार के इस सराहनीय कदम के लिए धन्यवाद दिया है ।