दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को मृत अवस्था में गोविन्दचक दुर्गा मंदिर स्थित पोखर से एक सप्ताह से लपाता व्यक्ति का मृत अवस्था में शव क़ो बरामद किया. जहां मृतक के पहचान गोविंद चक निवासी स्वर्गीय मैनेजर शाह के पुत्र टीपन शाह उम्र 50 वर्षीय के रूप में पहचान हुई । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर अपर थाना अध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने रविवार के शाम बताया कि मृतक के पुत्र रंजीत कुमार साह पिता टीपन साह घर गोविंदचक ने सोनपुर थाने में 9.3.26 क़ो आवेदन दिया कि उसके पिता टीपन साह उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय मैनेजर साह जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है. वह घर से 8.3.26 को सुबह निकल गया लेकिन वह घर नहीं लौटा है.उसकी काफी खोज बिन करने के बाद नहीं मिलने पर पीड़ित ने थाने में 9 क़ो मार्च आवेदन देकर वह गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.जहां पुलिस ने आवेदन के आधार पर उसकी खोजबीन कर ही रही थी इसी दौरान रविवार के गोविंद चक स्थित दुर्गा मंदिर के नजदीक पोखर में मृत अवस्था में सड़े गले हुआ लाश पानी के ऊपर दिखाई दिया. जहां राहगीर ने इस घटना की जानकारी लोगों के बीच रखा. इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. शव को पहचान लोगो ने किया. इस घटना की जानकारी मिलते ही घर के परिजनों रोते विलखते घटनास्थल पर पहुंचा. मृत अवस्था में टिपन शाह के रूप में पहचान हुई जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लिया.जहां मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार करने की प्रशासन से गुहार लगाई। पुलिस ने मृतव्यक्ति के अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया है। घर के परिजनों ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. वह खोमचा में चना मकई के भुजा बेचने का कार्य भी करता था.। उपस्थित लोगों ने आशंका जताई है कि पोखर के पास जाने के दौरान पैर पिछलने के वजह से वह पानी में गिर गए होंगे और डूबने से उनकी मौत हो गई है।