छपरा। प्राप्त सूचना अनुसार सुनील राय, पिता रामबालक राय, सा- साढा, थाना- मुफ्फसिल, जिला-सारण को मंगलावार की सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण किया गया है । अपराधायों ने स्कॉर्पियो से पहुंचे अपराधियो ने छपरा साढ़ा आवास से अपहरण किया। अपहृत व्यक्ति राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता बताए जाते हैं, जो छपरा विधानसभा के पूर्व में प्रत्याशी रहे हैं । पुलिस सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल का पास CCTV आदि साक्षियों का गहन अध्ययन कर अपहृत की बरामदगी हेतु प्रयासरत हैं।