✍दैनिक खोज खबर के लिए सीवान से रोहित सिंह परमार 

🔴सीवान : पिछले दिनों सीवान न्यायालय में पेशी के लिए जेल से आए एक विदेशी कैदी के फरार होने के मामले को सीवान पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दिया है ।
सीवान पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह ने उस दिन प्रतिनियुक्त हवलदार राजदेव प्रसाद व सिपाही प्रमोद कुमार को  तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । वही सेशन कोर्ट के गार्ड प्रभारी पु. अ. नी. विनोद कुमार सिह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलने हेतु स्पष्टीकरण पुछा है । पुलिस अधीक्षक ने सीवान पुलिस लाइन के प्रचारी प्रवर को निर्देश दिया है कि पुरे मामले की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
गौरतलब हो कि सीवान न्यायालय मे पिछले दिनों पेशी के लिए आए एक बांग्लादेशी  कैदी जो सीवान के विभिन्न मामलों में जेल में बंद है । वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया । पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी अभी तक उसे पुन: गिरफ्तार नहीं किया जा सका है ।