पहाड़पुर बाजार के समीप एनएच 107 को जामकर जमकर काटा बवाल
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
प्रखंड के पहाड़पुर बाजार स्थित महंथ नारायण दास उच्च विद्यालय चकभारो में मंगलवार को स्कूल में भारी कुव्यवस्था एवं शिक्षकों के द्वारा अनियमितता किये जाने को लेकर स्कूली छात्रों ने विद्धालय के प्रांगण में शिक्षकों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
वहीं आक्रोशित छात्रों ने के समीप एनएच- 107 को जामकर यातायात बाधित कर दिया गया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहने के बाद कुछ स्थानिय लोगों के द्वारा समझाने-बुझाने के बाद बच्चों के द्वारा सड़क जाम को समाप्त किया गया।
     समाजसेवी खगेश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे स्कूली बच्चों अजय कुमार, अमर, सुभाष, अभिमन्यु, ललित, ब्रजेश, मो मुमताज, सचिन, आयुष, विशाल,  गुरूदेव, बलवीर, प्रदीप, अजय, कृष्णा, कमलकिशोर, आदित्य, पंकज कुमार सहित अन्य बच्चों ने स्कूल प्रशासन व कुव्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ग 9 एवं 10 के बच्चों को पोशाक राशि, छात्रवृत्ति एवं साइकिल आज तक नहीं मिल पाया है। वहीं अब तक परिभ्रमण भी बच्चों को नहीं कराया जा सका है। ये सब राशि शिक्षकों के द्वारा सीधा डकार लिया गया है। हेडमास्टर से पूछे जाने पर कि कब मिलेगा कुछ नहीं बताया जाता है। सीधा टाल-मटोल किया जा रहा है। वहीं स्कूल में पढ़ाई-लिखाई भी नहीं होती है। शिक्षकों के द्वारा दिनभर आपस में गप लड़ाकर दिनभर का समय बिता दिया जाता है। पांच की जगह दो शिक्षक तोकिर आलम और भगलू साह ही नियमित आते हैं। इसके अलावे स्कूल का कुव्यवस्था का आलम यह है कि स्कूल में शौचालय तक नहीं है। जो शौचालय है वह गंदा पड़ा और बंद रहता है। वहीं वर्ग कक्ष की छत से पानी चूता है। जिससे परेशानी होती है। परीक्षा फीस मनमाने ढंग से वसूला जाता है। स्कूल भी ससमय संचालित नहीं होती है।
    इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक योगेन्द्र यादव ने पूछे जाने पर बताया कि मुझे संपूर्ण प्रभार अभी नहीं मिला है। जिस कारण मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे प्रभार लिये हुआ एक सप्ताह के आसपास ही हुआ है।