राजस्थान त्यौहार लोगो के दिलों में प्रेम जगाते है- ओम बिरला
सांसद व विधायक ने मुख्य बाजारों में दीपावली का राम-राम किया
बूंदी 20 अक्टूबर 2017दीपावली के पावन पर्व पर सांसद ओम बिरला एवं विधायक अशोक डोगरा ने बूॅदी के विभिन्न बाजारो एवं आवासीय काॅलोनियों में धूमकर स्थानीय व्यापारीयो एवं आमजन से दीपावली कि राम-राम की।
शनिवार को कोटा बूंॅदी सांसद ओम बिरला एवं बूॅदी विधायक अशोक डोगरा व नगर परिषद सभापति बूंदी सभापति महावीर मोदी, बूॅदी शहर के आजाद पार्क, से सब्जीमण्डी रोड़, कोटा रोड़,इन्द्रा मार्केट, चैगान गेट, सर्राफ बाजार, दृचैमुखा बाजार, चूडी मार्केट,सर्राफा मार्केट,ठठेरा बाजार में डोल नगाडों की थाप पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली की राम-श्याम की।

सासंद,विधायक एवं सभापति को शहर के व्यापारी व आमजनो ने आतिशी धमाकों के बीच धमाकों के बीच साफे बंधवाकर मालऐं पहनाकर जोशीला स्वागत कर मुॅह मीठा करवाया। इस मौके पर सांसद ओम बिरला व बूूंदी विधायकडोगरा ने कहा कि दीपावली आमजन के जीवन में खुशहाली लाये उनके परिवार को समृद्वशाली बनाऐ इसी के साथ बूॅंदी जिले के विकास में आप सब भागीदार बनें ताकि हर अंतिम व्यक्ति के जीवन में एक नया प्रकाश जगे।