राजस्थान मांडलगढ़ उप चुनाव: कांग्रेस ने बजाया चुनावी बिगुल भाजपा चिंतित और बढी़ हलचल :
✍न्यूज इनपुट दिलीप मेहता मांडलगढ़ राजस्थान:-मांडलगढ़ उप चुनाव को लेकर अब तक सुस्त पडी कांग्रेस ने भी बिगुल बजा दिया है। कल जिला कार्यालय भीलवाडा में सुबह 11 बजे राजस्थान के सह प्रभारी तरूणकुमार आकर पार्टी जनो से रायशुमारी करेंगे।
मांडलगढ़ ब्लाक काग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रफीक टांक के अनुसार तरूणकुमार मांडलगढ़ उप चुनाव को लेकर विधानसभा क्षैत्र के सभी वरिष्ठ नेताओं, ब्लाक स्तर के सभी पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनो व प्रकोष्टो के , पदाधिकारियों व बुथ स्तर के पंचायत कार्यकर्ताओं से मिल कर रायशुमारी करेगें।
चुनाव के मध्य नजर संगठन पर चर्चा करेंगे, बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल डांगी की अध्यक्षता में होंगीं।इस बैठक को लेकर कांग्रेस जनो में उत्साह व जौश दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार टिकट के दावेदार भी अपना संदेश इस मार्फत दे सकते है ऐसी चर्चाये है।वैसे मांडलगढ़ सीट पर कांग्रेस आलाकमान ही अपने स्तर पर प्रत्याक्षी चुनाव मैदान में उतारेगा।
इस बाबत आनेवाले दिनो में दिग्गज नेता सी पी जोशी के आगमन पर ही इस पर निर्णय होने की संभावना है। फिलहाल काफी समय से सुस्त पडी कांग्रेस ने अब चुनावी बिगुल बजाने के संकेत दिये है तो भाजपा में भी अब हलचल दिखाई देने लगी है।




Recent Comments