अब सीधा गोरखपुर जाने के बजाय थावे के रास्ते जाएगी यह ट्रेन
विनीत कुमार, छपरा
       दरभंगा से चलकर नई दिल्ली जानेवाली 12565 अप व 12566 डाउन बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब अपने बदले रूट से जाएगी। नई दिल्ली जानेवाली यह महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेन अब सिवान होकर थावे के रास्ते गोरखपुर जाएगी।

 रेलवे के इस निर्णय से थावे के रेलयात्री काफी खुश हैं। रेलवे के इस निर्णय से थावे के रेलयात्रियों को काफी सहूलियत होगी क्योंकि अब वो सीधे बिहार संपर्क क्रांति सरीखी ट्रेन से दिल्ली व दरभंगा जा सकेंगे।

जनक जी के ट्विटर एकाउंट से साभार


      गोपालगंज से सांसद जनक चमार ने बताया कि रेल भवन में रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस बात को लेकर काफी चर्चा हुई जिसके बाद उन्होंने इस बाबत अपनी सहमति दी है और अब यह ट्रेन सिवान थावे के रास्ते गोरखपुर होते हुवे नई दिल्ली जाएगी।

   हालांकि बिहार संपर्क क्रांति का थावे के रास्ते परिचालन कब से प्रारंभ होगा इस बारे में जानकारी किसी के पास नही है मगर यह आशा है कि शीघ्र ही बिहार संपर्क क्रांति का परिचालन थावे के रास्ते होगा।