हृदयविदारक घटना : अधिवक्ता भाई अशोक शर्मा की राजमार्ग 28 पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत

ロ सहकारिता नेता सुदर्शन प्र. सिंह और NRI पंकज कु. भोजपुरिया की ओर से अश्रुपूरित श्रधांजलि

मोतिहारी : आज पूरा जिला ह्र्दयविदारक घटना से मर्माहत है ।पूर्वी चंपारण बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव तेज-तर्रार अधिवक्ता भाई अशोक शर्मा की आज सुबह राजमार्ग 28 पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनकी 11साल की पुत्री श्रुति की भी मौत हो गयी।भाई अशोक पहलेजाधाट से अपनी सास की अंत्येष्टि मे शामिल होकर #मोतिहारी लौट रहे थे। इसीबीच मेहसी मोतीपुर के बीच बरजी के पास उनकी आल्टो कार रोड के बगल में खड़े ट्रक से जा भिड़ी।बुरी तरह घायल भाई अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी श्रुति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भाई अशोक जिले के समाजसेवी एवं कई शैक्षणिक संस्थानों के निदेशक #आलोक_शर्मा Alok Kumar के बडे भाई थे। भाई अशोक 90 के दशक मे कुशल छात्र नेता भी रहे है। बताते चले कि छात्रो के आंदोलन का #सुगौली मे नेतृत्व करने के कारण उनके साथ कई साथियो पर मुकद्दमा हुआ था। जिसका जजमेंट आज ही होने वाला था। मृदुभाषी हँसमुख एवं संघर्षशील व्यक्तित्व वाले भाई अशोक की ये उम्र जाने की नही थी। न ही उनकी लाडली बिटिया की लेकिन…? होनी को कौन टाल सकता है?आज उनकी मौत पर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।आलोक शर्मा के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों का तांता लगा हुआ है। मंत्री विधायक पार्षद से लेकर आम आदमी जो भाई अशोक को जानते थे पहचानते थे सब मर्माहत दिखे। चाँदमारी मुहल्ला के वो भी जो भाई अशोक के साथ प्रतिदिन सडक पर झाडु लगाकर स्वच्छता को बढा रहे थे। वो तो काफी रोये …#सफदर_हाशमी लाँज के वो छात्र तो फूट फूट कर रोया बताते चले कि भाई अशोक दो पुत्रियों के पिता थे। बड़ी पुत्री वनस्थली विद्यापीठ में पढ़ती है।श्रृति छोटी थी। पिता की लाडली परम पिता परमेश्वर आपके आत्मा को शांति प्रदान करे। साथ ही भाई आलोक शर्मा उनके पिता श्री नारायण शर्मा सहित पूरे परिजनो इष्टमित्रो सगे सबंधियो को इस दुखद एवं ह्र्दयविदारक घटना उबरने मे परमपिता परमेश्वर संबल प्रदान करे
#श्रद्धांजली अशोक भाई …