सारण : अज्ञात अपराधियो ने चौकीदार को गोली मार कर किया हत्या
परसा /सारण

परसा-स्थानीय बजार स्तिथ पोझी चौक के समीप बाईक पर सवार अज्ञात अपराधियो ने परसा थाना में कार्यरत चोकीदार को गोली मारकर कर हत्या कर दी।मृतक परसा मथुरा निवासी व् परसा थाना में कार्यरत चौकीदार 38 बर्षीय चौकीदार विनय कुमार अकेला उर्फ़ बच्चा राम बताया गया है।मौकै पर पहुची पुलिस व् व् स्थानीय लोगो ने चौकीदार को घायल समझ हॉस्पिटल लाया जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।वही मौके का लाभ उठाते हुए अपराधी भागने में सफल रहा।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कुमार घटना स्थल पहुँच घटना की जनकारी लिया।घटना को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है।बताया जाता है कि चौकीदार बाईक से घर लौट रहा था इसी क्रम में अपराधियो ने चोकीदार को दो गोली एक पेट व् एक हाथ में मार भागने में सफल रहा।पुलिस घटना की छान बिन में जुटी है।